MP Police SI Bharti 2024: पुरे 5 साल बाद होगी SI भर्ती, गृह विभाग जल्द जारी कर सकता है अधिसूचना

MP Police SI Bharti 2024: पांच साल बाद कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर सकता है। गृह विभाग को पुलिस मुख्यालय से भर्ती का प्रस्ताव मिल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर में शुरू हो सकती है। अगले साल जून तक सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती संभव है।

मध्य प्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी हो सकता है। पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती के लिए पिछले प्रस्ताव को संशोधित कर फिर से भेजा है। गृह विभाग अब जल्द ही इस भर्ती की घोषणा कर सकेगा। कर्मचारी चयन बोर्ड अगले साल अधिसूचना जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

MP Police SI Bharti 2024: पुरे 5 साल बाद होगी SI की भर्ती

MP Police SI Bharti 2024

पुरे 5 साल बाद होगी SI की भर्ती

मध्य प्रदेश में करीब पांच साल बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए करीब डेढ़ लाख आवेदन आने का अनुमान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेडियो और जिला पुलिस बल समेत करीब 7300 पुलिस कांस्टेबलों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी अंक शारीरिक दक्षता परीक्षा से आएंगे। यह भर्ती इंटरव्यू के जरिए नहीं होगी।

MP Police SI Bharti 2024, यह होगी भर्ती की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में करीब 500 पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के अंक दौड़ने, कूदने आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षण) से अधिक होंगे। लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी और साक्षात्कार के अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का भार 30 से 40 प्रतिशत के बीच हो सकता है, और साक्षात्कार का भार कुल अंकों का 10 से 12.5 प्रतिशत के बीच हो सकता है।

अगले साल जून तक पूरी होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भर्ती की अधिसूचना जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में पांच से छह महीने का समय लगेगा। अनुमान है कि भर्ती प्रक्रिया संभवतः नवंबर में शुरू होगी। ऐसी परिस्थितियों में, नए सब-इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्तियां अगले साल जून तक ही संभव होंगी।

1 thought on “MP Police SI Bharti 2024: पुरे 5 साल बाद होगी SI भर्ती, गृह विभाग जल्द जारी कर सकता है अधिसूचना”

Leave a Comment